Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडानिक्की हत्याकांड में सभी आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज:पीड़िता के वकील का...

निक्की हत्याकांड में सभी आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज:पीड़िता के वकील का दावा- सबूतों के आधार पर दिलाएंगे सख्त सजा

गौतम बुद्ध नगर : ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी हत्याकांड में एक बड़ा घटनाक्रम सामने आया है। लोअर कोर्ट ने निक्की के पति विपिन भाटी समेत सभी आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी है।

निक्की की ओर से पैरवी कर रहे शिकायतकर्ता कंचन भाटी के अधिवक्ता दीपक ने कोर्ट में दलीलें पेश कीं। उन्होंने वकालतनामा दाखिल किया। कहा कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं, जो साबित करते हैं कि निक्की की हत्या जलाकर की गई।

अधिवक्ता दीपक ने स्पष्ट किया कि वे किसी भी स्थिति में आरोपियों को जमानत नहीं मिलने देंगे। उन्होंने पुलिस की जांच पर संतोष व्यक्त किया और कहा कि जांच में पूरा सहयोग मिल रहा है।

जानकारी के अनुसार, आरोपी पक्ष अब सेशंस कोर्ट में जमानत याचिका दाखिल करने की तैयारी कर रहा है। पीड़िता के वकील ने कहा कि वे इसके लिए भी पूरी तरह तैयार हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments