Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरदेश में बिक रही 10 दवाओं में जानलेवा केमिकल

देश में बिक रही 10 दवाओं में जानलेवा केमिकल

नमें बच्चों के 6 कफ-सिरप; इससे गाम्बिया सहित कई देशों में 140 से ज्यादा मौतें हुईं
नई दिल्ली। देश में कई ऐसी दवाएं बिक रही हैं, जो जान तक ले सकती हैं। सात महीनों में 10 दवाओं की जांच में जानलेवा केमिकल डाई-एथिलीन ग्लाइकोल (डीईजी) और एथिलीन ग्लाइकोल (ईजी) मिला है। ज्यादा चिंताजनक ये है कि इन 10 दवाओं में 6 बच्चों के कफ सिरप हैं।
ये 6 कफ सिरप हैं- कोफवोन एलएस, ग्वाइफेनेसिन सिरप-100, ग्वाइफेनेसिन, सिलप्रो प्लस और कोल्ड आउट के दो बैच। सेंट्रल ड्रग स्टैंडर्ड कंट्रोल ऑर्गनाइजेशन (सीडीएससीओ) ने अगस्त 2023 से फरवरी 2024 के बीच की गई जांचों में ये नतीजे निकाले हैं।
ये वही घातक केमिकल हैं, जिससे 1-2 साल में गाम्बिया, उज्बेकिस्तान और कैमरून सहित कई देशों में 140 से ज्यादा बच्चों की मौत हो चुकी है। इस केस में भारतीय फार्मा कंपनी के बनाए कफ सिरप को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है।
जून 2023 से सीडीएससीओ ने निर्यात होने वाले सभी कफ सिरप की लैब टेस्टिंग अनिवार्य कर दी थी। जून से अक्टूबर 2023 तक 5 महीनों में 54 फार्मा कंपनियों के सैंपल फेल हो गए। भास्कर ने ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया राजीव रघुवंशी से वजह पूछी तो जवाब नहीं दिया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments