Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरदिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

दिल्ली में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना

नई दिल्ली : राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में रविवार को गरज चमक के साथ बारिश का पूर्वानुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, न्यूनतम तापमान 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह 8.30 बजे सापेक्ष आर्द्रता 86 प्रतिशत दर्ज की गई।

आईएमडी ने दिन में आंधी-तूफान और बारिश का अनुमान जताया है तथा अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के आंकड़े के अनुसार, सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 84 रहा जो ‘संतोषजनक’ श्रेणी में आता है।

सीपीसीबी के अनुसार, शून्य से 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 से 100 के बीच को ‘संतोषजनक’, 101 से 200 के बीच को ‘मध्यम’, 201 से 300 के बीच को ‘खराब’, 301 से 400 के बीच को ‘बहुत खराब’ और 401 से 500 के बीच को ‘गंभीर’ माना जाता है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments