जयपुर : राजस्थान रोडवेज के बेड़े में आज से 172 नई बसों को जोड़ दिया गया हैं। अमर जवान ज्योति पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उप मुख्यमंत्री डॉक्टर प्रेमचंद बैरवा ने हरी झंडी दिखाकर बसों को रवाना किया। बसों में 160 ब्ल्यू लाईन (ब्ल्यू लाईन 3×2) एक्सप्रेस बस और 12 नवीन सुपर लग्जरी बस शामिल हैं। आप को बता दें की हालही में राजस्थान सरकार ने रोडवेज को 300 बसें स्वीकृत की हैं। आज 172 बसों को हरी झंड़ी दिखाई गई हैं।
हालांकि रोडवेज के बेड़े में शामिल 2 हजार बसें खराब हो चुकी है। बसों के अभाव में रोडवेज इन खराब बसों का उपयोग रूट पर कर रहा हैं। अब नई बसों से यात्रियों को सुविधा होगी।
दिल्ली के लिए सुचारू हो सकेगा संचालन
रोडवेज के बेड़े में जो 12 सुपर लग्जरी बसों को शामिल किया गया है। वह बीएस-6 कैटेगरी की है। इससे पहले इस तरह की बसें नहीं होने कारण दिल्ली-जयपुर के बीच सुपर लग्जरी बसों का संचालन नहीं हो पा रहा था। नई 12 बसें आने से आवागम सुगम हो जाएगा साथ ही जयपुर दिल्ली चलने वाले यात्रियों को अच्छी बसें मिलेगी।
कैंची धाम (उत्तराखंड) के लिए भी नई बस सेवा शुरू
मुख्यमंत्री ने जयपुर से कैंची धाम (उत्तराखंड) के लिए भी नई बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन बसों के शामिल होने से आमजन को सस्ती, सुरक्षित और आधुनिक यातायात सुविधा मिलेगी। विशेषकर महिलाओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सभी बसों में CCTV कैमरे और पैनिक बटन लगाए गए हैं। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने याद दिलाया कि राज्य सरकार ने महिलाओं को हर वर्ष रक्षाबंधन पर दो दिन मुफ्त यात्रा और परीक्षार्थियों को निशुल्क बस यात्रा की सौगात दी है।
डिप्टी सीएम डॉ. बैरवा ने इसे राजस्थान रोडवेज के लिए एक “बड़ा अचीवमेंट” बताया। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में 800 और नई बस बेड़े में शामिल की जाएंगी। उन्होंने पूर्व सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में एक भी बस की खरीद नहीं हुई, जो दुर्भाग्यपूर्ण था।



