Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeव्यवसायदिन के निचले स्तर से 750 अंक चढ़ा बाजार:380 अंक ऊपर 81,260...

दिन के निचले स्तर से 750 अंक चढ़ा बाजार:380 अंक ऊपर 81,260 पर कारोबार कर रहा; NSE के मेटल और रियल्टी इंडेक्स चढ़े

मुंबई : हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन आज यानी मंगलवार, 29 जुलाई को सेंसेक्स करीब 400 अंक ऊपर 81,260 पर कारोबार कर रहा है। दिन के निचले स्तर से सेंसेक्स करीब 750 अंक चढ़ है। निफ्टी में भी 100 अंक की तेजी है, ये 24,800 के स्तर पर है।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 20 में तेजी और 10 में गिरावट है। L&T, एयरटेल, बजाज फाइनेंस, टाटा मोटर्स और अडाणी पोर्ट्स के शेयरों में 1% से ज्यादा की तेजी है। एक्सिस बैंक और टाइटन का शेयर गिरा है।

निफ्टी के 50 में से 35 शेयरों में तेजी और 15 में गिरावट है। NSE का मेटल, फार्मा, रियल्टी और हेल्थकेयर इंडेक्स 1% ऊपर हैं। IT और प्राइवेट बैंकिंग इंडेक्स में मामूली गिरावट है।

ग्लोबल मार्केट में मिलाजुला कारोबार

  • एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई 0.91% नीचे 40,623 के स्तर पर और कोरिया का कोस्पी 0.59% ऊपर 3,228 पर कारोबार कर रहा है।
  • हॉन्गकॉन्ग का हैंगसेंग इंडेक्स 1.09% नीचे 25,562 पर और चीन का शंघाई कंपोजिट 0.076% गिरकर 3,595 पर कारोबार कर रहा है।
  • 28 जुलाई को अमेरिका का डाउ जोन्स 0.14% गिरकर 44,838 पर बंद हुआ। वहीं, नैस्डेक कंपोजिट 0.24% ऊपर 21,179 पर और S&P 500 0.018% ऊपर 6,390 पर बंद हुए।

28 जुलाई को FIIs ने 6,082​​​​ करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे

जून महीने में विदेशी निवेशकों की नेट खरीदारी 7,488.98 करोड़ रुपए रही। वहीं, घरेलू निवेशकों ने भी महीनेभर में ₹72,673.91 करोड़ की नेट खरीदारी की थी।

28 जुलाई को विदेशी निवेशकों (FIIs) ने कैश सेगमेंट में 6,082.47 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे। वहीं, घरेलू निवेशकों (DIIs) ने 6,764.55 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की।

जुलाई महीने में अब तक विदेशी निवेशकों ने 36,591.13 करोड़ रुपए के शेयर्स बेचे हैं। वहीं, घरेलू निवेशकों ने इस दौरान 46,590.52 करोड़ रुपए की नेट खरीदारी की है।

आज यानी मंगलवार (29 जुलाई) से दो कंपनियों के इनिशियल पब्लिक ऑफरिंग ओपन हो रहे हैं। निवेशक इन IPO के लिए 31 जुलाई तक मिनिमम 14,850 रुपए से इन्वेस्ट कर सकते हैं। दोनों कंपनियों के शेयर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में 5 अगस्त को लिस्ट होंगे।

कल 572 अंक गिरा था शेयर बाजार

सोमवार (28 जुलाई) सेंसेक्स 572 अंक गिरकर 80,891 के स्तर पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 156 अंक की गिरावट रही, ये 24,681 के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 24 में गिरावट और 6 में तेजी रही। कोटक बैंक और बजाज फाइनेंस के शेयर सबसे ज्यादा 7.31% और 3.53% गिरे। कुल 15 कंपनियों के शेयर 1% से ज्यादा गिरकर बंद हुए।

निफ्टी के 50 शेयरों में 35 में गिरावट और 15 में तेजी रही। NSE का रियल्टी इंडेक्स सबसे ज्यादा 4.07% गिरा। इसके अलावा, मीडिया 2.70%, प्राइवेट बैंक 1.65%, सरकारी बैंक 1.20% और मेटल 1.15% नीचे बंद हुए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments