Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUncategorizedदादरी की बॉक्सर ने विश्व बॉक्सिंग कप में जीता गोल्ड:कजाकिस्तान की खिलाड़ी...

दादरी की बॉक्सर ने विश्व बॉक्सिंग कप में जीता गोल्ड:कजाकिस्तान की खिलाड़ी को हराया, दादा रह चुके 11 बार के नेशनल चैंपियन

चरखी दादरी: चरखी दादरी जिले के गांव उमरवास निवासी नूपुर श्योराण ने कजाकिस्तान में आयोजित विश्व बॉक्सिंग कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद से क्षेत्र के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है और लोग बधाई दे रहे हैं। बाढड़ा से पूर्व विधायक नैना चौटाला सहित अनेक लोगों ने खिलाड़ी की जीत पर ट्वीट कर बधाई दी है।

5-0 से हरा जीता गोल्ड

बता दें कि, दादरी जिले के गांव उमरवास की बेटी नूपुर श्योराण ने प्लस 80 किलोग्राम भारवर्ग में कजाकिस्तान के अस्थाना में आयोजित विश्व बॉक्सिंग कप में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए गोल्ड मेडल जीता है। फाइनल मुकाबले में नूपुर ने कजाकिस्तान की बॉक्सर येल्दाना तालिपोवा को 5–0 के हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता।

स्वर्गीय कैप्टन हवा सिंह, फाइल फोटो

दादा रहे चुके 11 बार के राष्ट्रीय चैंपियन

नूपुर श्योराण, द्रोणाचार्य पुरस्कार अवार्डी स्वर्गीय कैप्टन हवासिंह श्योराण की पोती है। नूपुर के दादा भारतीय हैवीवेट बॉक्सर थे। कैप्टन हवासिंह ने 1966 और 1970 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीता था। इसके अलावा वे 11 बार राष्ट्रीय चैंपियन रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments