Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeहरियाणातेज रफ्तार XUV ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा; ड्राइवर,...

तेज रफ्तार XUV ने ट्रैक्टर को मारी टक्कर:दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर हादसा; ड्राइवर, महिला और दो बच्चे घायल

 फरीदाबाद : फरीदाबाद में दिल्ली-मुंबई-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर रविवार सुबह सेक्टर-9 फ्लाईओवर के पास एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक्सयूवी कार ने पीछे से उत्तराखंड नंबर के ट्रैक्टर को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर फ्लाईओवर की सेफ्टी वॉल से टकराकर बीच से टूटकर दो हिस्सों में बिखर गया। इस हादसे में ट्रैक्टर पर सवार दो बच्चे, एक महिला और ड्राइवर घायल हो गए। घायल अस्पताल में दाखिल हैं।

पुलिसकर्मी प्रवीन ने बताया कि सुबह 10:16 बजे एक्सीडेंट की सूचना मिली थी। मौके पर देखा गया कि एक्सयूवी कार बाईं तरफ से ट्रैक्टर में पीछे से घुसी थी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर सेफ्टी वॉल से टकराकर दो हिस्सों में बंट गया। हादसे के समय ट्रैक्टर पर मजदूरी के लिए जा रहे लोग बैठे हुए थे, जिनमें दो बच्चे, एक महिला और चालक शामिल थे।

घटना के तुरंत बाद राहगीरों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। वहीं, दिल्ली नंबर एक्सयूवी कार का बायां हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। टक्कर के समय गाड़ी के एयरबैग खुलने से चालक सुरक्षित बच गया और उसे कोई चोट नहीं आई।

हादसे की जानकारी स्थानीय थाना पुलिस को भी दी गई। NHAI कर्मचारियों को बुलाकर क्रेन की मदद से ट्रैक्टर और एक्सयूवी को हाईवे से हटाया गया ताकि यातायात सामान्य हो सके। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि दुर्घटना की असली वजह क्या रही और इसमें किसकी गलती थी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments