Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeमनोरंजनटीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार:दिल्ली में हाउस पार्टी के...

टीवी एक्टर आशीष कपूर रेप केस में गिरफ्तार:दिल्ली में हाउस पार्टी के दौरान दुष्कर्म का आरोप, इंस्टाग्राम पर हुई थी पीड़िता से मुलाकात

नई दिल्ली : टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता में नजर आ चुके एक्टर आशीष कपूर को रेप केस में बुधवार को गिरफ्तार किया गया है। एक महिला का आरोप है कि अगस्त के दूसरे हफ्ते में दिल्ली में हुई एक हाउस पार्टी के दौरान आशीष ने वॉशरूम में उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने एक्टर को पुणे से गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है।

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, आशीष की पुणे में हुई गिरफ्तारी की पुष्टि DCP (नॉर्थ) राजा बंथिया ने की है। पुलिस ने आशीष कपूर की मूवमेंट को गोवा से पुणे तक ट्रैक किया, जिसके बाद टीम को दोनों जगह भेजा गया और फिर पुणे से एक्टर की गिरफ्तारी की गई।

जानें क्या है पूरा मामला

पुलिस के मुताबिक, आशीष कपूर की महिला से जान-पहचान इंस्टाग्राम के जरिए हुई थी। दोनों दोस्त बने और फिर पार्टी की योजना बनाई गई, जिसमें पीड़िता भी शामिल थी। पीड़िता ने 11 अगस्त को दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें शुरुआत में आरोप लगाया गया था कि आशीष कपूर, उनके दोस्त और दो अज्ञात पुरुषों ने मिलकर उनका रेप किया है। वहीं, एक महिला (दोस्त की पत्नी) ने उनके साथ मारपीट भी की।

हालांकि, बाद में महिला ने अपना बयान बदलकर कहा कि सिर्फ आशीष कपूर ने उनके साथ दुष्कर्म किया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना की वीडियोग्राफी की गई थी, लेकिन पुलिस को अभी तक ऐसा कोई वीडियो नहीं मिला है। अधिकारियों ने बताया कि पहले यह मामला गैंगरेप में दर्ज किया गया था, लेकिन अब इसे केवल रेप के आरोप में बदला जाएगा।

वहीं, 21 अगस्त को आशीष कपूर के दोस्त और उनकी पत्नी ने अग्रिम जमानत की अर्जी दी, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। सुनवाई के दौरान पीड़िता भी मौजूद थी, लेकिन उसने अपनी दलीलों में उस दोस्त का नाम नहीं लिया।

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज और चश्मदीदों के बयान से पता चलता है कि पार्टी के दौरान आशीष कपूर और महिला एक साथ वॉशरूम में गए थे। जब वे काफी देर तक बाहर नहीं निकले, तो कपूर के दोस्त और अन्य मेहमान दरवाजा खटखटाने लगे। जबकि आशीष कपूर के दोस्त की पत्नी ने ही PCR कॉल की थी।

कौन हैं आशीष कपूर

बता दें, आशीष कपूर जाने-माने टीवी एक्टर हैं। उन्होंने कुर्बान, टेबल नंबर 21 और इनकार जैसी फिल्मों में काम किया है। आशीष टीवी सीरियल देखा एक ख्वाब और यह रिश्ता क्या कहलाता में नजर आ चुके हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments