Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाजिलाधिकारी दीपक मीणा ने की जनसुनवाई

जिलाधिकारी दीपक मीणा ने की जनसुनवाई

गाजियाबाद। कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय में जिलाधिकारी दीपक मीणा ने जनसुनवाई की। जिलाधिकारी महोदय ने जनसुनवाई के दौरान प्रार्थियों से शिकायतों/आवेदन को प्राप्त कर प्रकरण के बारे में मौखिक भी अवगत हुए। उन्होने प्रार्थियों को आवश्वस्त किया कि समयान्तराल में गुणवत्तापूर्ण शिकायतों का निस्तारण कराया जायेगा। जिलाधिकारी महोदय द्वारा कुछ मामलों का सम्बंधित से वार्ता कर मौके पर ही ​पूर्ण गुणवत्ता से निस्तारित करा दिया गया। शेष शिकायतों को सम्बंधित अधिकारी को निराकरण हेतु भेजते हुए, शिकायतों का पूर्ण गुणवत्ता एवं समयान्तराल में निस्तारण के लिए निर्देशित किया। जन सुनवाई के दौरान विभिन्न विभागों एवं अन्य शिकायतें प्राप्त हुई। जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि शिकायत के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण होने के पश्चात शिकायतकर्ताओं से फीडबैक लेना सुनिश्चित करें। जनसुनवाई के दौरान सिटी मजिस्ट्रेट डॉ.सन्तोष कुमार उपाध्याय भी उपस्थिति रहे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments