Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजिम में मिला बॉडी बिल्डिंग के मिस्टर का शव:सुबह एक्सरसाइज करने पहुंचे...

जिम में मिला बॉडी बिल्डिंग के मिस्टर का शव:सुबह एक्सरसाइज करने पहुंचे मेंबर्स ने अपने ट्रेनर को फंदे पर लटका देखा

चित्तौड़गढ़: “वॉरियर फिटनेस जिम” के संचालक और जैकी बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर राजस्थान का खिताब जीत चुके जय किशन लोठ उर्फ जैकी (42) ने अपने जिम में फंदे पर लटके मिले। सुबह जब लोग रोज की तरह चित्तौड़गढ़ शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र के महाराणा प्रताप सेतु मार्ग स्थित जिम में एक्सरसाइज के लिए पहुंचे, तो उन्होंने जैकी को फंदे से लटका देखा। यह देखकर सभी घबरा गए और पुलिस को सूचना दी।

मिस्टर चित्तौड़गढ़ और मिस्टर राजस्थान रह चुके थे जैकी

कोतवाली थाने से एएसआई मदनलाल जगत ने बताया कि जय किशन लोठ उर्फ जैकी प्रतापनगर क्षेत्र के रहने वाले थे। वे पिछले दो साल से “वॉरियर फिटनेस” नाम से अपना जिम चला रहे थे। जैकी बॉडीबिल्डिंग में मिस्टर चित्तौड़गढ़ और मिस्टर राजस्थान जैसे खिताब जीत चुके थे। इसके अलावा उन्होंने जिले और राज्य स्तर की कई बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिताओं में गोल्ड मेडल भी हासिल किए थे।

जैकी सिर्फ बॉडी बिल्डिंग तक ही सीमित नहीं थे उन्हें बास्केटबॉल और स्केटिंग में भी दिलचस्पी थी और वह अच्छे खिलाड़ी माने जाते थे। वे बच्चों और युवाओं को फिटनेस और बॉडी बिल्डिंग की ट्रेनिंग भी दिया करते थे। उनके जिम में रोजाना बड़ी संख्या में लोग फिटनेस के लिए पहुंचते थे।

जय किशन के परिवार में उनकी पत्नी और 12 साल की एक बेटी है। उनके माता-पिता नगर परिषद में सफाईकर्मी थे, जो अब रिटायर हो चुके हैं। जैकी के अचानक चले जाने से पूरा परिवार सदमे में है। मोहल्ले और जान-पहचान वाले भी शोक में हैं।

पुलिस जांच जारी, सुसाइड के कारणों का नहीं खुलासा

पुलिस ने बताया कि फिलहाल सुसाइड के कारणों का पता नहीं चल पाया है। जैकी का मोबाइल जब्त कर लिया गया है और उसकी कॉल डिटेल और मैसेज की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि जैकी किसी मानसिक तनाव या पारिवारिक विवाद से तो नहीं गुजर रहे थे। जल्द ही इस मामले में स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments