Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeहरियाणाजासूसी मामले में ज्योति की रिमांड 4 दिन बढ़ी

जासूसी मामले में ज्योति की रिमांड 4 दिन बढ़ी

फल्मी स्टाइल में कोर्ट का मेन गेट बंद कर काले शीशों वाली गाड़ी में ले गई पुलिस
हिसार। पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के शक में पकड़ी गई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को हिसार पुलिस गुरुवार सुबह साढ़े 9 बजे कोर्ट लाई। करीब डेढ़ घंटे तक उसकी रिमांड पर बहस चली। इसके बाद हिसार पुलिस को ज्योति की 4 दिन की रिमांड और मिल गई।
पेशी के बाद ज्योति को मीडिया की नजरों से बचाने के लिए पुलिस फिल्मी स्टाइल में उसे बाहर ले गई। पुलिस ने पहले काले शीशों वाली स्कॉर्पियो मंगाई, फिर कोर्ट का मेन गेट बंद करा दिया। इसके बाद ज्योति को उसमें बिठाने के बाद पुलिस वहां से रवाना हो गई। इस दौरान किसी अधिकारी ने मीडिया से बात नहीं की।
ज्योति 16 मई को गिरफ्तार हुई थी। इसके बाद 5 दिन तक रिमांड पर रहते हुए हिसार पुलिस के अलावा एनआईए, मिलिट्री इंटेलिजेंस, आईबी और अन्य खुफिया एजेंसियों ने उससे पूछताछ की है।
एनआईए सोर्सेज के मुताबिक, पहलगाम आतंकी हमले में ज्योति की भूमिका की जांच की जा रही है। पहलगाम हमले से पहले और उसके बाद वह किन-किन लोगों के संपर्क में रही? किस-किस से बात की? इसे लेकर उसके मोबाइल खंगाले जा रहे हैं।
इसके बाद एनआईए उसे पहलगाम भी ले जा सकती है। यह शक इसलिए गहराया, क्योंकि पहलगाम हमले से पहले कश्मीर में ज्योति ने उन्हीं जगहों के वीडियो बनाए, जहां सेना की तैनाती या मूवमेंट नहीं थी।
जांच एजेंसी इस बात की पड़ताल कर रही है कि ज्योति ने सिर्फ ट्रैवलिंग के इरादे से वीडियो बनाए या फिर उसमें पाकिस्तानी एजेंट्स के लिए कोई कोड छिपा था। इसके लिए उसके बैंक खातों में कश्मीर टूर के दौरान हुई ट्रांजैक्शन की भी जांच की जा रही है। जांच में ज्योति के 4 बैंक अकाउंट मिले हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments