Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर में 2.51 लाख लोग करेंगे योगाभ्यास:'एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य' थीम के...

जयपुर में 2.51 लाख लोग करेंगे योगाभ्यास:’एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य’ थीम के तहत करेंगे योगा

जयपुर: पिंक सिटी में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 21 जून को ‘एक पृथ्वी एक स्वास्थ्य थीम’ के तहत 2.51 लाख लोग योगाभ्यास करेंगे। जिला कलेक्टर जितेंद्न सोनी ने विश्व योग दिवस को सफल बनाने के लिए सर्व साधारण से जोड़ने के लिए जरूरी तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। योग दिवस से पूर्व आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा, आयुष विभाग के तत्वाधान में जयपुर के प्रमुख स्थानों पर योग प्रशिक्षकों की ओर से योगाभ्यास करवाया जा रहा है।

अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस आयोजन के प्रभारी एवं आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ. बत्तीलाल बैरवा ने बताया- जयपुर के धार्मिक, स्थलों के साथ उपखंड व ग्राम पंचायत स्तर पर योग प्रशिक्षकों की ओर से आमजन को योग का अभ्यास करवाया जाएगा। सामूहिक योगाभ्यास से पूर्व आयोजन स्थल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर संबोधन का सीधा प्रसारण किया जाएगा।

जयपुर में इन जगहों पर प्रतिभागी शामिल होंगे

डॉ बत्तीलाल बैरवा ने बताया- जयपुर के सवाई मान सिंह स्टेडियम में 3000 प्रतिभागी, अलबर्ट हॉल व रामनिवास बाग में 200 प्रतिभागी, हवामहल के सामने 100 प्रतिभागी, जवाहर सर्कल पर 700 प्रतिभागी, सेंट्रल पार्क पर 600 प्रतिभागी, जल महल 1000 प्रतिभागी, आमेर फोर्ट 600 प्रतिभागी, गलता गेट मंदिर 200 प्रतिभागी, सिटी पैलेस 100 प्रतिभागी, गोविंद देव जी मंदिर 200 प्रतिभागी, जयगढ़ फोर्ट 100 प्रतिभागी सम्मिलित होंगे।

इन जगह भी योग करवाया जाएगा

उन्होंने बताया कि जयपुर ग्रामीण क्षेत्र में धार्मिक एवं पर्यटन स्थल जमवाय माता मन्दिर, जमवारामगढ, शीतला माता मंदिर, चाकसू, शाकम्भरी माता मन्दिर (कोर सीना), दादू धाम पीठाधीश्वर मंदिर, नरैना, एवं ब्लॉक स्तर तथा ग्राम पंचायत स्तर पर एवं सभी आयुर्वेद चिकित्सालय, औषधालय, आयुष्मान आरोग्य मंदिर में कुल 251000 लोगों को प्रशिक्षकों की ओर से योगा करवाया जाएगा।

जयपुर जिले में स्वयं सेवी संस्थाओं, योग संस्थाओं एवं विभिन्न सरकारी एवं गैर सरकारी शिक्षण संस्थाओं की ओर से अन्य सार्वजनिक स्थानों पर भी योगा कराया जायेगा। योगा संगम पोर्टल पर अब तक 1 हजार 652 स्थानों का रजिस्ट्रेशन करवाया जा चुका है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments