Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeराजस्थानजयपुर में सोना-चांदी ढूंढने उतरे 4 लोगों की मौत

जयपुर में सोना-चांदी ढूंढने उतरे 4 लोगों की मौत

ज्वेलरी कंपनी ने 8 को सेप्टिक टैंक में भेजा था, जहरीली गैस से दम घुटा
जयपुर। जयपुर में सेप्टिक टैंक में सोना-चांदी तलाशने के लिए उतारे गए 4 सफाई कर्मचारियों की मौत हो गई। इनके 2 अन्य साथियों को गंभीर हालत में महात्मा गांधी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जबकि 2 को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। बताया जा रहा है कि जहरीली गैस के कारण पहले सफाईकर्मी अचेत हुए, फिर दम तोड़ दिया।
घटना सांगानेर सदर थाना इलाके में सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया के जी-ब्लॉक स्थित ज्वैलरी जोन में सोमवार रात 8.30 बजे हुई। यहां अचल ज्वैल्स प्राइवेट लिमिटेड के 10 फीट गहरे सेप्टिक टैंक की सफाई की जा रही थी।
आरोप है कि पहले सफाई कर्मचारियों ने तेज धूप का हवाला देते हुए टैंक में उतरने से इनकार कर दिया था। बाद में कंपनी ने इन कर्मचारियों को अतिरिक्त लाभ (वेतन के अलावा एक्स्ट्रा रुपए) का लालच दिया था। इसके बाद एक-एक कर 8 कर्मचारी सफाई करने टैंक में उतरे थे। मरने वाले सभी युवक यूपी के सुलतानपुर और अंबेडकर नगर के रहने वाले थे।
सीआई सांगानेर सदर अनिल जैमन ने बताया- पुलिस कंट्रोल से घटना की जानकारी मिली थी। इसके बाद टीम के साथ मौके पर पहुंचे। अचेत लोगों को महात्मा गांधी हॉस्पिटल लेकर गए, जहां 4 को मृत घोषित कर दिया गया था। दो अचेत थे, जिनका इलाज चल रहा है। प्राथमिक उपचार के बाद दो अन्य सफाई कर्मचारियों को छुट्टी दे दी गई थी।
सीनियर अधिकारियों को घटना की जानकारी दे दी थी। मंगलवार एफआईआर दर्ज की जाएगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments