Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeव्यवसायचांदी ₹1.17 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची:इस साल अब तक...

चांदी ₹1.17 लाख के ऑल टाइम हाई पर पहुंची:इस साल अब तक ₹30,805 महंगी हुई; 10 ग्राम सोना ₹339 बढ़कर ₹1,00,827 हुआ

नई दिल्ली : चांदी आज यानी 26 अगस्त को अपने ऑल टाइम हाई पर पहुंच गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार आज चांदी की कीमत 392 रुपए बढ़कर 1,16,525 रुपए प्रति किलो हो गई है। कल इसका भाव 1,16,133 रुपए पर था।

वहीं 24 कैरेट सोने का दाम 339 रुपए बढ़कर 1,00,827 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। कल सोना ₹1,00,488 पर था। वहीं 8 अगस्त को गोल्ड ने ₹1,01,406 का ऑल टाइम हाई बनाया था।

भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत

  • दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,210 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,700
  • मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,550
  • कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,550
  • चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,02,060 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,550
  • भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,600

सोना इस साल अब तक ₹24,665 महंगा हुआ

इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 24,665 रुपए बढ़कर 1,00,827 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 30,805 रुपए बढ़कर 1,16,525 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।

इस साल ₹1 लाख 4 हजार तक जा सकता है सोना

केडिया एडवाइजरी के डायरेक्टर अजय केडिया कहते हैं कि अमेरिका के टैरिफ के चलते जियो पॉलिटिकल टेंशन बनी हुई है। इससे गोल्ड को सपोर्ट मिल रहा है और इसकी डिमांड भी बढ़ रही है। ऐसे में इस साल सोना 1 लाख 4 हजार रुपए प्रति 10 ग्राम तक जा सकता है। वहीं, चांदी इस साल 1 लाख 30 हजार रुपए तक जा सकती है।

सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें

हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments