उ० प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा जनपद में संचालित ‘माटीकला कौशल विकास योजना
15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 10 प्रशिक्षार्थियो का किया जायेगा चयन
गौतमबुद्धनगर: जिला अधिकारी गौतम बुद्ध नगर मनीष कुमार वर्मा के निर्देशों जिला ग्रामोद्योग अधिकारी गौतमबुद्धनगर अनिल कर्णवाल ने बताया कि जनपद में उ० प्र० माटीकला बोर्ड द्वारा संचालित ‘माटीकला कौशल विकास योजना’ अन्तर्गत 15 दिवसीय शिल्पकारी प्रशिक्षण हेतु 10 प्रशिक्षार्थियो के चयन का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। इस योजनान्तर्गत चयनित आवेदकों को निःशुल्क 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जायेगा। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम के अन्तर्गत माटीकला की कलात्मक सौन्दर्य परक सजावटी गृह उपयोगी वस्तुएं बनाने, मूर्तिकला, चीनी मिट्टी के बर्तन, कसीदाकारी आदि का प्रशिक्षण दिया जायेगा। योजना के अन्तर्गत शहरी एवं ग्रामीण बेरोजगार व्यक्ति आवेदन कर सकते है। प्रशिक्षण अवधि के दौरान प्रतिदिन 250 रूपये की दर से 3750 रूपये प्रशिक्षुवृत्ती दी जायेगी एवं रहने व खाने की व्यवस्था निःशुल्क उपलब्ध करायी जायेगी। इच्छुक व्यक्ति जिनकी आयु 18 वर्ष से 50 वर्ष के मध्य हो एवं साक्षर हों, वह www.upmatikalaboard.in पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते है। आवेदन उपरान्त एक प्रति जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, विकास भवन, कक्ष संख्या 206-207 में 30-06-2025 तक जमा कराये। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 9580503196 पर सम्पर्क कर सकते हैं।



