Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:दो बदमाश घायल, एक...

ग्रेटर नोएडा में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़:दो बदमाश घायल, एक गिरफ्तार; चोरी की कार और तमंचे बरामद

ग्रेटर नोएडा : ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस ने तीन बदमाशों को पकड़ा, जिनमें से दो को पैर में गोली लगी।

घटना ओमेक्स गोलचक्कर ओमीक्रोन-3 की है। पुलिस चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान ओमीक्रोन-2 की तरफ से एक बिना नंबर की महरूम रंग की किया सोनेट आई। पुलिस ने रोका तो कार सवार बदमाश फायरिंग करते हुए जंगल की तरफ भाग गए।

जवाबी कार्रवाई में दो बदमाश घायल हुए। इनकी पहचान महोबा के भारत सिंह (22) और मेरठ के आदेश कुमार (22) के रूप में हुई। तीसरे बदमाश कुनाल (21) को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया। वह बुलंदशहर का रहने वाला है।

बदमाशों से थाना बिसरख से चोरी की गई कार, सूरजपुर के डेल्टा-2 से चोरी की गई टोटियां और अन्य सामान बरामद हुआ। इनके पास से 6000 रुपये, तीन तमंचे .315 बोर, तीन जिंदा कारतूस और तीन खोखा कारतूस भी मिले। घायल बदमाशों को अस्पताल भेजा गया है।

डीसीपी सेंट्रल नोएडा शक्ति अवस्थी ने बताया कि पुलिस मुठभेड़ के दौरान दो बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हुए जबकि एक को कॉम्बिंग के दौरान पकड़ा गया ।इन बदमाशों पर एक दर्जन से ज्यादा लूट और चोरी के मुकदमे दर्ज है, यह बड़े ही शातिर किस्म के बदमाश है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments