Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानगैंगस्टर रोहित गोदारा ने कारोबारी से दो करोड़ फिरौती मांगी:विदेश से फोन...

गैंगस्टर रोहित गोदारा ने कारोबारी से दो करोड़ फिरौती मांगी:विदेश से फोन करके बोला-रुपए दे देना, वरना तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर देंगे

सीकर : गैंगस्टर रोहित गोदारा ने सीकर के कारोबारी को विदेश से फोन करके दो करोड़ फिरौती मांगी है। एक दिन में दो बार फोन करके कारोबारी को धमकाया। पैसे नहीं देने पर कारोबारी और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी। पहले कारोबारी को फतेहपुर इलाके के हिस्ट्रीशीटर राहुल रिणाउ ने विदेशी नंबरों से कॉल किया, इसके बाद रोहित गोदारा से बात कराई। कॉल करने वाले ने कहा कि राहुल रिणाउ बोल रहा हूं, लो रोहित गोदारा से बात करो।

फोन आने के बाद से फतेहपुर के गांगियासर निवासी कारोबारी नरेंद्र कुमार और उनका परिवार दहशत में है। नरेंद्र कुमार ने फतेहपुर कोतवाली थाने में सोमवार दोपहर को रिपोर्ट दर्ज करवाई, जिसमें बताया कि वह वर्तमान में फतेहपुर में स्वामी ऑयल मिल के पास रहते हैं। उनके पास 11 सितंबर को दोपहर 3.51 बजे विदेशी नंबरों से कॉल आया था।

प्रोपर्टी कारोबारी की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि दो दिन के भीतर गोदारा ने 4-5 कारोबारियों को फिरौती के लिए फोन कर चुका है।

रुपए नहीं देने पर जान से मारने की धमकी

कारोबारी नरेंद्र कुमार ने पुलिस को बताया कि 11 सितंबर को दोपहर 3.51 बजे पहले राहुल रिणाउ ने विदेश के नंबर से फोन किया। इसके बाद रोहित गोदारा से बात करवाई। रोहित गोदारा ने कहा कि मुझे फिरौती के लिए 2 करोड़ रुपए दो, अगर रुपए नहीं दोगे तो तुझे और तेरे परिवार को जान से मार देंगे। फोन कटने के बाद मेरे पास वॉयस रिकॉर्डिंग आई, जिसमें भी जान से मारने की धमकी दी गई।

12 सितंबर की शाम 5.05 बजे दोबारा नरेंद्र के पास कॉल आया, जिसमें भी पैसों की मांग की गई। कॉल कर कहा गया कि या तो रुपए दे देना, वरना तुझे और तेरे परिवार को खत्म कर देंगे। मामले की जांच खुद फतेहपुर कोतवाली SHO सुरेंद्र सिंह देगड़ा कर रहे हैं।

पहले बिजनेसमैन को भी दी थी धमकी

इससे पहले 10 सितंबर को फतेहपुर के ही बिजनेसमैन बाबूलाल जाट को विदेशी नंबरों से कॉल कर राहुल रिणाउ और रोहित गोदारा ने 2 करोड़ रुपए की फिरौती मांगी थी। पैसे नहीं देने पर बिजनेसमैन और उनके बेटे को उठा ले जाने और गोली मारने की धमकी दी थी।

पुलिस के अनुसार 10 से 12 सितंबर के बीच फतेहपुर में 4 से 5 बिजनेसमैन, प्रॉपर्टी कारोबारी को रोहित गोदारा और राहुल रिणाउ ने फिरौती के लिए कॉल किया है। हालांकि अब तक बाबूलाल जाट और नरेंद्र कुमार ने ही फतेहपुर कोतवाली थाने में मामला दर्ज करवाया है।

बता दें कि राहुल रिणाउ फतेहपुर सदर थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जो बीकानेर जेल से मर्डर के मामले में पैरोल पर बाहर आया था। इसके बाद वह फर्जी पासपोर्ट के जरिए विदेश भाग गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments