Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeगुरुग्राम-गुड़गांवगुरुग्राम में तालाब में बुजुर्ग का शव मिला:लोगों ने देख सूचना दी,...

गुरुग्राम में तालाब में बुजुर्ग का शव मिला:लोगों ने देख सूचना दी, एक दिन पहले हुए थे लापता

सोहना: गुरुग्राम में आज बुजुर्ग का शव बरामद हुआ है। मृतक की पहचान धर्मवीर के रूप में हुई है। घटना सोहना के वार्ड नंबर 13, पहाड़ कॉलोनी में स्थित एक तालाब की है।कस्बे के वार्ड नम्बर 13, पहाड़ कॉलोनी आबादी एरिया में तालाब स्थापित है, जिसमें बरसाती और गंदा पानी आता है।

तालाब की गहराई करीब 8 फुट से 10 फुट तक है। लोगों को तालाब में एक बुजुर्ग का शव दिखाई दिया। तालाब में शव दिखाई देने पर आसपास रहने वाले ने इसकी सूचना तुरंत ही पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। लोगों से जानकारी हासिल की मृतक की पहचान हुई।

उसके शरीर पर किसी भी प्रकार के चोट के निशान नहीं है। कॉलोनी के समाजसेवी टेकचंद ने बताया कि मृतक धर्मवीर का परिवार वार्ड नम्बर 20, राजीव गांधी पार्क के पास रहता है। धर्मवीर को शुक्रवार की शाम तक देखा गया था। पुलिस ने शव को तालाब में से बाहर निकालकर पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल में भेज दिया है। थाना प्रभारी प्रवीण मलिक ने बताया कि मृतक का पोस्टमॉर्टम कर सबको परिजनों को सौंप दिया है वह इस मामले में आगामी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments