Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeअन्यकेरल में लाइबेरिया का कार्गो शिप डूबा

केरल में लाइबेरिया का कार्गो शिप डूबा

नेवी और कोस्टगार्ड ने सभी 24 क्रू मेंबर्स का रेस्क्यू किया; कंटेनर्स में खतरनाक केमिकल थे
कोच्चि। केरल में कोच्चि तट पर लाइबेरिया का कार्गो शिप एमएससी ईएसएलए 3 डूब गया। इंडियन कोस्ट गार्ड और नेवी ने सभी 24 क्रू मेंबर्स को बचा लिया गया। शिप पर लदे 640 कंटेनर्स में कैल्शियम कार्बाइड, डीजल, फर्नेस ऑयल समेत कुछ खतरनाक केमिकल्स भरे थे।
24 मई की शाम केरल के विझिनजाम पोर्ट से कोच्चि जाते समय शिप एक तरफ झुकने लगा। इसके बाद इमरजेंसी की सूचना दी गई। कोच्चि में आईसीजी के मरीन रेस्क्यू सब सेंटर ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया।
देर शाम तक रूस, यूक्रेन, जॉर्जिया और फिलीपींस के नागरिकों समेत 24 क्रू मेंबर्स में से 21 को बचा लिया गया। रेस्क्यू में मदद के लिए तीन सीनियर क्रू मेंबर शिप पर ही रहे।
रात में शिप का झुकाव बढ़ता रहा और आज डूब गया। नेवी शिप आईएनएस सुजाता ने बचे हुए तीन क्रू मेंबर्स को भी बचा लिया। अभी जहाज के डूबने का कारण पता नहीं चला है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments