Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तराखंडकेदारनाथ में एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित

केदारनाथ में एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश, सभी यात्री सुरक्षित

लैडिंग के वक्त हुआ हादसा, 9 दिन पहले 6 लोगों की गई थी जान
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के केदारनाथ में शनिवार को एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हेलिकॉप्टर में तीन लोग सवार थे- पायलट, डॉक्टर और नर्स। तीनों सुरक्षित हैं। बताया जा रहा कि हेलिकॉप्टर ऋषिकेश एम्स से मरीज लेने केदारनाथ आ रहा था। लैंडिंग से वक्त अचानक बेकाबू होकर जमीन पर गिर गया। हादसा हेलिकॉप्टर का टेल बान टूटने से हुआ।
एम्स के पीआरओ संदीप कुमार ने बताया- संजीवनी एयर एंबुलेंस हेलिकॉप्टर एक मरीज को लेने के लिए केदारनाथ गया था। मरीज को एयर एंबुलेंस से रेस्क्यू कर अस्पताल पहुंचाया जाना था, लेकिन हेलीपैड से कुछ दूर पहले ही हेलिकॉप्टर में कोई दिक्कत आने की वजह से उसकी इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई।
वहीं, रुद्रप्रयाग के जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे ने बताया- पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। लैंडिंग के दौरान एयर एंबुलेंस के पीछे का हिस्सा टूट गया था, जिस वजह से वह अचानक नीचे गिर गया।

9 दिन पहले 6 लोगों की हुई थी मौत
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में 8 मई को हेलिकॉप्टर क्रैश हो गया। हादसे में पायलट समेत 6 लोगों की मौत हो गई थी। मृतकों में बरेली की रहने वाली मां-बेटी भी हैं। हादसा उत्तरकाशी के गंगनानी में भागीरथी नदी के पास हुआ।
हेलिकॉप्टर गंगोत्री धाम जा रहा था। प्रशासन के मुताबिक, 7 सीटर हेलिकॉप्टर में 5 महिलाएं और पायलट रॉबिन समेत 2 पुरुष सवार थे। हेलिकॉप्टर गुजरात की अहमदाबाद बेस्ड एरोटांस सर्विस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments