Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeउत्तर प्रदेशकाशी में PM मोदी का रोड शो:मॉरीशस PM से की मुलाकात; विरोध...

काशी में PM मोदी का रोड शो:मॉरीशस PM से की मुलाकात; विरोध को देखते हुए 200 कांग्रेसी-सपा कार्यकर्ता हाउस अरेस्ट

वाराणसी : पीएम मोदी वाराणसी पहुंच गए हैं। पुलिस लाइन से 3 किमी लंबा रोड शो करते हुए वह होटल ताज पहुंचे। यहां मॉरीशस के PM नवीनचंद्र रामगुलाम से मुलाकात की। मॉरीशस PM के साथ मोदी यहीं पर द्विपक्षीय वार्ता करेंगे।

रोड शो के दौरान पीएम के वेलकम के लिए हजारों की संख्या में लोग सड़क किनारे खड़े रहे। काफिले पर फूल बरसाए। शंखनाद किया। पब्लिक का उत्साह देखकर पीएम ने ड्राइवर से गाड़ी को उनके करीब ले जाने को कहा।

इससे पहले, एयरपोर्ट पर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और CM योगी ने स्वागत किया। PM एयरपोर्ट से हेलिकॉप्टर से पुलिस लाइन पहुंचे। वहां से सड़क मार्ग से होटल ताज।

इससे पहले, बुधवार देर रात यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय समेत कांग्रेस-सपा के 200 नेताओं को हाउस अरेस्ट किया गया। दरअसल, यूपी कांग्रेस ने वोट चोरी को लेकर वाराणसी में प्रदर्शन का ऐलान किया था।

मॉरीशस PM आज शाम नमो घाट से क्रूज पर सवार होकर दशाश्वमेध घाट पहुंचेंगे, जहां गंगा आरती देखेंगे। PM रामगुलाम के सम्मान में योगी सरकार ने शाम को होटल ताज में डिनर रखा है।

12 सितंबर को मॉरीशस के PM बाबा विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे। फिर सुबह 10.30 बजे बाबतपुर एयरपोर्ट से अयोध्या के लिए रवाना होंगे, जहां रामलला का आशीर्वाद लेंगे। मॉरीशस के PM बुधवार शाम को काशी पहुंचे थे। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने बाबा विश्वनाथ का पटुका पहनाकर उनका स्वागत किया था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments