Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeअन्तराष्ट्रीयऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग : 10 की मौत

ऑस्ट्रेलिया में त्योहार मना रहे यहूदियों पर फायरिंग : 10 की मौत

बीच पर लाशें बिखरीं, एक शख्स ने हमलावर से राइफल छीन कई जानें बचाईं
सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के बॉन्डी बीच पर रविवार दोपहर हनुक्का त्योहार मना रहे यहूदियों पर दो हमलवारों ने फायरिंग की। इसमें 10 लोगों की मौत हो गई। इनमें एक हमलावर भी शामिल है।
पुलिस ने हालात पर काबू पाने के लिए दोनों हमलावरों को गोली मारी। अधिकारियों के मुताबिक एक हमलावर की मौत हो गई है, जबकि दूसरा गंभीर हालत में है।
गोलीबारी के दौरान एक आम नागरिक ने हथियारबंद हमलावर को दबोच लिया। घटना का वीडियो सामने आया है, जिसमें यह व्यक्ति अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर से राइफल छीनता नजर आता है। उसकी इस बहादुरी से कई लोगों की जान बच गई।
घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं। एक वीडियो में नॉर्थ बॉन्डी बीच पर कई लाशें बिखरीं नजर आ रही हैं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments