Saturday, March 7, 2026
spot_img
Homeदिल्ली-एनसीआरएयरटेल बिजनेस का स्मार्ट मीटर सॉल्यूशंस के लिए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के...

एयरटेल बिजनेस का स्मार्ट मीटर सॉल्यूशंस के लिए अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के साथ करार

नयी दिल्ली: दूरसंचार सेवा प्रदाता भारती एयरटेल की बी2बी इकाई एयरटेल बिजनेस ने अदाणी एनर्जी सॉलूशंस लिमिटेड (एईएसएल) के दो करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटरों को अपने स्मार्ट आईओटी सॉल्युशंस से संचालित करने का करार किया है।
कंपनी ने आज यहां यह जानकारी देते हुये कहा कि एयरटेल अपने राष्ट्रव्यापी मजबूत संचार नेटवर्क के माध्यम से एईएसएल के लगाए गए स्मार्ट मीटरों के लिए भरोसेमंद और सुरक्षित कनेक्टिविटी प्रदान करेगी। इसके अलावा, एनबी-आईओटी, 4जी और 2जी द्वारा संचालित बदलाव लाने वाले स्मार्ट मीटरिंग समाधानों से एईएसएल को स्मार्ट मीटर और हेड एंड ऐप्लिकेशंस के बीच रियल-टाइम कनेक्टिविटी और महत्वपूर्ण डेटा का आसानी से स्थानांतरण सुनिश्चित होगा। यह समाधान एयरटेल के आईओटी प्लेटफॉर्म – ‘एयरटेल आईओटी हब’ से पावर्ड होंगे। यह प्लेटफॉर्म आधुनिक विश्लेषणों और नैदानिक क्षमताओं के द्वारा स्मार्ट मीटर की ट्रैकिंग और मॉनिटरिंग की क्षमता प्रदान करता है। इसके अलावा यह वास्‍तविक समय में जानकारी और सेवाएं प्रदान करेगा, जिससे ग्राहकों को अपने ऊर्जा खपत पर बेहतर नियंत्रण रखने में आसानी होगी। अदाणी एनर्जी सॉलूशंस के पास असम, आन्ध्र प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और उत्तराखंड की बिजली कंपनियों से दो करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटर के ऑर्डर हैं।
एयरटेल बिजनेस (इंडिया) के सीईओ गणेश लक्ष्मीनारायणन ने कहा कि भारत का स्मार्ट मीटरिंग कार्यक्रम सरकार के सबसे महत्वपूर्ण नीतिगत सुधारात्मक कदमों में से एक है। ये मीटर स्मार्ट ग्रिड के लिए महत्वपूर्ण आधार और बिजली क्षेत्र के डिजिटलीकरण के लिए बुनियादी शक्ति हैं। एयरटेल को उम्मीद है कि इसकी एनबी-आईओटी टेक्‍नोलॉजी बेहतर कवरेज, उच्च विश्वसनीयता और सुरक्षा के साथ बड़े पैमाने पर स्मार्ट मीटरों को जोड़ने और सँभालने के लिए यूटिलिटी क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। उन्होंने कहा “ हमें अदाणी ग्रुप के साथ लम्बे और लाभदायक सम्बन्ध बनाने और यूटिलिटीज के डिजिटलीकरण के लिए उनकी कोशिशों में मदद करने की आशा है।”
अदाणी एनर्जी सॉलूशंस लिमिटेड के सीईओ कंदर्प पटेल ने कहा कि भारत की महत्वाकांक्षा रिवैम्प्ड डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर स्कीम (आरडीएसएस) यानी पुनर्निर्मित वितरण क्षेत्र योजना से बिजली प्रदान करने का तरीका बदल रहा है और एईएसएल को इस बुनियादी बदलाव में सबसे आगे होने पर गर्व है। एयरटेल के साथ साझेदारी सभी के लिए एक ज्यादा कुशल, ज्यादा दक्ष ग्रिड का नजरिया हासिल करने की दिशा में एक निर्णायक कदम का प्रतीक है। इस रणनीतिक गठबंधन को दोनों संगठनों को लाभ होगा। यह शक्तिशाली संयोजन अदाणी समूह के पूरे भारत में बिना किसी परेशानी के 2 करोड़ से अधिक स्मार्ट मीटरों को लगाने की क्षमता प्रदान करेगा। इसके साथ बिजली उपभोग के रियल-टाइम डाटा के साथ लाखों उपभोक्ताओं को सशक्त कर सकेंगे और वितरण नेटवर्क में अक्षमताओं को दूर करने में भी सफल मिलेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments