Friday, March 6, 2026
spot_img
HomeUncategorizedउत्तरी कश्मीर में कई जगह पुलिस के छापे

उत्तरी कश्मीर में कई जगह पुलिस के छापे

आतंकी मूवमेंट की जानकारी के बाद एक्शन
श्रीनगर/इस्लामाबाद। जम्मू-कश्मीर पुलिस की स्टेट इन्वेस्टिगेशन एजेंसी सेंट्रल और नॉर्थ कश्मीर के सोपोर, बारामुला, हंदवाड़ा, गांदरबल और श्रीनगर समेत कई इलाकों में छापेमारी कर रही है।
यह कार्रवाई आतंक से जुड़े मामलों की जांच के सिलसिले में की जा रही है। सूत्रों के मुताबिक, शुक्रवार देर रात एजेंसी को संदिग्ध आतंकी मूवमेंट की जानकारी मिली थी, जिसके बाद यह कार्रवाई शुरू की गई।
इधर, पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने नूर खान एयरबेस पर भारतीय हमले की बात कुबूल कर ली है। उन्होंने कहा कि 10 मई की रात करीब 2: 30 बजे जनरल आसिम मुनीर ने उन्हें सेफ लाइन पर फोन कर बताया कि भारत की बैलिस्टिक मिसाइलों ने नूर खान एयरबेस और कुछ अन्य इलाकों को निशाना बनाया है।
शरीफ ने शुक्रवार रात दावा किया कि पाकिस्तान की वायुसेना ने देसी तकनीक और आधुनिक उपकरणों का इस्तेमाल कर देश को बचाया। चीन से मिले जेट्स का भी इस्तेमाल किया गया।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments