Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeराजस्थानआर्मी चीफ बोले– पाकिस्तान को भूगोल से मिटा देंगे:जवानों से कहा– तैयार...

आर्मी चीफ बोले– पाकिस्तान को भूगोल से मिटा देंगे:जवानों से कहा– तैयार रहें, भगवान ने चाहा तो जल्द मौका मिलेगा

जयपुर : श्रीगंगानगर में आर्मी चीफ जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने कहा- जिस तरह से भारत ने ऑपरेशन सिंदूर 1.0 में संयम रखा है, अबकी बार भारत ये संयम नहीं रखेगा। इस बार हम आगे की कार्रवाई करेंगे और कुछ इस तरह की कार्रवाई करेंगे कि पाकिस्तान को सोचना पड़ेगा कि उसे भूगोल में रहना है या नहीं।

अगर पाकिस्तान को भूगोल में अपनी जगह बनानी है, तो उसे अब आतंकवाद को संरक्षण देना बंद करना पड़ेगा। सेना प्रमुख ने जवानों से कहा कि अब आप अपनी पूरी तैयारी करके रखें, अगर भगवान ने चाहा तो जल्द ही ये मौका मिलेगा। सेना प्रमुख शुक्रवार सुबह घड़साना के गांव 22 एमडी में आर्मी छावनी पहुंचे थे।

न्यूज एजेंसी PTI के अनुसार आर्मी चीफ ने कहा-

ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय सेना ने पाकिस्तान के 9 आतंकी ठिकानों को नष्ट किया, जिसमें 100 से ज्यादा आतंकी मारे गए थे। ऑपरेशन सिंदूर हमारी जिंदगी से इस तरह से जुड़ गया है कि जब तक हम जीवित रहेंगे, तब तक यह हमारे साथ रहेगा। ऑपरेशन सिंदूर नाम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से दिया गया था और ये ऑपरेशन महिलाओं को समर्पित था।

ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय सेना के साथ लोगों को भी सफलता का श्रेय दिया है। उन्होंने कहा कि इस देश की कोई भी महिला अपनी मांग में सिंदूर लगाती है तो उस समय वो भारतीय सेना के जवानों को याद करती है, जिन्होंने ऑपरेशन सिंदूर में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।

इस बार आतंकवाद के खिलाफ जो ऑपरेशन सिंदूर किया गया है, पूरे ऑपरेशन का नाम एक ही रखा गया था, जबकि इससे पहले जो भी ऑपरेशन किए गए हैं, उनके नाम अलग-अलग हुआ करते थे।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments