नई दिल्ली: सोने के दाम में आज यानी 12 अगस्त को गिरावट है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 24 कैरेट सोना का दाम 408 रुपए गिरकर 99,549 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोना 99,957 रुपए पर था। वहीं 8 अगस्त को सोने ने 1,01,406 रुपए का ऑल टाइम हाई बनाया था।
वहीं चांदी की कीमत 92 रुपए बढ़कर 1,13,593 रुपए प्रति किलो हो गई है। इससे पहले चांदी 1,13,501 रुपए पर थी। वहीं 23 जुलाई को चांदी ने 1,15,850 रुपए ऑल टाइम हाई बनाया था।
भोपाल सहित 4 महानगरों में 10 ग्राम सोने की कीमत
- दिल्ली: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,550 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,100
- मुंबई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
- कोलकाता: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
- चेन्नई: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,400 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹92,950
- भोपाल: 24 कैरेट सोने की कीमत ₹1,01,450 और 22 कैरेट सोने की कीमत ₹93,000
- सोना इस साल अब तक ₹23,387 महंगा हुआ
- इस साल यानी 1 जनवरी से अब तक 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का दाम 76,162 रुपए से 23,387 रुपए बढ़कर 99,549 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं, चांदी का भाव भी 86,017 रुपए प्रति किलो से 27,576 रुपए बढ़कर 1,13,593 रुपए पर पहुंच गया है। वहीं पिछले साल यानी 2024 में सोना 12,810 रुपए महंगा हुआ था।
- सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें
- हमेशा ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड (BIS) का हॉलमार्क लगा हुआ सर्टिफाइड गोल्ड ही खरीदें। सोने पर 6 अंकों का हॉलमार्क कोड रहता है। इसे हॉलमार्क यूनीक आइडेंटिफिकेशन नंबर यानी HUID कहते हैं। ये नंबर अल्फान्यूमेरिक यानी कुछ इस तरह होता है- AZ4524। हॉलमार्किंग के जरिए ये पता करना संभव है कि कोई सोना कितने कैरेट का है।



