Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeगुजरातअहमदाबाद में एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान क्रैश:100 शव मिलने...

अहमदाबाद में एअर इंडिया का लंदन जा रहा विमान क्रैश:100 शव मिलने की खबर

गुजरात के पूर्व CM विजय रूपाणी समेत 242 लोग सवार

अहमदाबाद : अहमदाबाद में एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर प्लेन क्रैश हुआ है। इसमें गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी समेत 242 पैसेंजर सवार थे। विमान लंदन के लिए उड़ान भर रहा था, तभी एयरपोर्ट की बाउंड्री के पास उसमें धमाका हो गया।

एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर AI-171 ने दोपहर 1.38 बजे उड़ान भरी थी। दोपहर 1.40 बजे यह क्रैश हो गई। विमान एयर कस्टम कार्गो ऑफिस के पास क्रैश हुआ, जो एयरपोर्ट कैंपस से सटा हुआ है। विमान के गिरते ही पूरे इलाके में धुएं का गुबार दिखाई दिया।

2020 में एअर इंडिया एक्सप्रेस प्लेन क्रैश हुआ था, 21 की मौत

केरल के कोझिकोड में 7 अगस्त 2020 को एअर इंडिया एक्सप्रेस का विमान रनवे से फिसलकर क्रैश हो गया था। इसमें 21 यात्रियों की मौत हुई थी, जबकि 110 लोग घायल हुए थे। इसमें कोरोना के दौरान वंदे भारत मिशन के तहत दुबई से भारतीयों को लाया जा रहा था।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments