Friday, March 6, 2026
spot_img
Homeग्रेटर नोएडाअगर घर में नारी सशक्त तो परिवार सशक्त होगा:नोएडा में केंद्रीय मंत्री...

अगर घर में नारी सशक्त तो परिवार सशक्त होगा:नोएडा में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले- नारी को विशेष रूप से मिले स्वास्थ्य सुविधा

नोएडा : नोएडा के सेक्टर-62 राष्ट्रीय जैविक संस्थान (NIB) में स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार अभियान की शुरुआत केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की। इस मौके पर राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी , सांसद डॉक्टर महेश शर्मा , विधायक पंकज सिंह मौजूद रहें।

केंद्रीय मंत्री ने सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के सपना आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को हम पूरा करेंगे।

उन्होंने कहा कि स्वस्थ्य नारी सशक्त परिवार का मतलब अगर घर में नारी सशक्त हो जाएगी तो परिवार सशक्त हो जाएगा। इसलिए नारी को विशेष रुप से सभी प्रकार की स्वास्थ्य सुविधाएं प्राप्त होनी चाहिए।

भूटान के प्रधानमंत्री ने एक बात रखी थी ” Domestic Happy Human Index” इसका मतलब हमारे देश के नागरिकों को स्वास्थ्य की सुविधा कैसी मिल रही है। शिक्षा की सुविधा कैसी मिल रही है। रोटी कपड़ा मकान उनको मिल रहा है या नहीं है।

अच्छा इन्फ्रास्ट्रक्चर उनको मिल रहा है या नहीं। इसी आधार पर जो हैप्पी इंडेक्स निकलता है उसमें स्वास्थ्य प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि हमने देश के गरीब, मजदूर लोगों को भी बेहतर स्वास्थ्य सुविधा दी है। इस संस्थान जैविक क्षेत्र में विशेष रिसर्च करने वाली है।

ये आगे चलकर जैविक क्षेत्र में वर्ल्ड क्लास का रिसर्च का काम करती है। कैंसर, हार्ट….की समस्याओं को दूर करने के लिए वैदिक के क्षेत्र में बदलाव की भी जरूरत है। वैदिक में संशोधन से जो दवाएं बनेंगी…..उससे गरीबों का भी कल्याण हो ऐसी आशा करता हूं।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments